वृत से सम्बन्धित 15 महत्वपूर्ण नियम

                     समान चाप से बनी जीवायें समान होती हैं।                                                      

  1. समान जीवाएं केंद्र पर समान कोण बनाती हैं।   
  2. केंद्र से जीवा पर डाला गया लंब जीवा को समद्विभाजित करता है।
  3. जीवा व केंद्र के मध्य बिंदु को मिलाने वाली रेखा जीवा पर लम्ब होती है।  
  4. जीवा का लम्ब समद्विभाजक वृत्त केंद्र से होकर गुजरता है।
  5. लंबाई में समान जीवाएं केंद्र से समान दूरी पर स्थित होती हैं। 
  6. किसी चाप के द्वारा केंद्र पर बनाया गया कोण उसी चाप द्वारा वृत्त की परिधि पर बने कोण का दोगुना होता है।
  7. अर्द्धवृत्त में बना कोण समकोण होता है।
  8. एक ही वृत्त खंड में बने कोण समान होते हैं।
  9. वृत्त की कोई भी स्पर्श रेखा वृत्त की त्रिज्या के साथ समकोण बनाती है। 
  10. किसी बाह्य बिंदु से वृत्त पर खीची गई स्पर्श रेखाएं समान होती हैं।
  11. यदि किसी वृत्त की दो जीवाएं AB व CD एक दूसरे को E बिंदु पर काटती है तब AE और BE का गुणन CE और DE के गुणा के बराबर होगा।
  12. केंद्र वाले वृत्त के किसी बाह्य बिंदु P से वृत्त पर दो स्पर्श रेखाएं PA तथा PB खींचने पर रेखा OP, AB को लंब समद्विजभाजक करती है।
  13. जब कोई वृत्त एक दूसरे को बाह्यत: स्पर्श करते है तब उनका स्पर्श बिंदु उनके केंद्रों को मिलाने वाली स्पर्श रेखा पर स्थित होता है। 
  14. जब दो वृत्त एक-दूसरे को बाह्यत: स्पर्श करते है तब उनके केंद्रों के बीच की दूरी उनके योग के त्रिज्याओं के योग के बराबर होती है।
  15. जब दो वृत्त एक दूसरे को अंत: स्पर्श करते हैं तब उनके केंद्रों के बीच की दूरी उनकी त्रिज्याओं के अंतर के बराबर होती है। 

Comments