Preparation tips for CDS exam


Preparation tips for Combined Defense Services exam 


यूपीएसएसी ने आगामी सीडीएस परीक्षा के लिए अपने वेबसाइट पर आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन आॅनलाइन जाकर भरना होगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है।
देश सेवा की भावना और कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना हमेशा से ही एक बेहतरीन करिअर आॅप्शन रहा है। भारतीय सेना में आॅफिशर के तौर पर शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवा इसके लिए कक्षा 12 से प्रयास करना शुरू कर देता है। भारतीय सेना एनडीए के माध्यम से योग्य युवकों को अपना हिस्सा बनाती है। कक्षा बारह के दौरान इस सपने को पूरा न कर सकते वाले भारतीय युवाओं को स्नातक के बाद भी भारतीय सेना द्वारा सीडीएस के माध्यम से मौका दिया जाता है। सेना के साथ जुड़ने के लिए इच्छुक स्नातकों के लिए कम्बाइन्ड डिफेन्स सर्विसेज परीक्षा एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित की जाती है। फिलहाल यूपीएसएसी ने आगामी परीक्षा के लिए अपने वेबसाइट पर आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन आॅनलाइन जाकर भरना होगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है। इस बार कुल 463 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 200 पद इंडियन मिलिट्री एकेडमी, 45 पद इंडियन नेवल एकेडमी, 32 पद एअरफोर्स एकेडमी, 175 पद आॅफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में पुरूषों के लिए और 11 पद महिलाओं के लिए रखे गये हैं। परीक्षा की तिथि 1 नवम्बर, 2015 निर्धारित की गई है। 
             इस प्रतियोगी परीक्षा में भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी  और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को तीन प्रश्नपत्रों सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा और गणितीय क्षमता का सामना करना होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और उसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। केवल अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को दो ही प्रश्नपत्रों अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान को हल करना होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और उसे हल करने की अवधि 2 घंटे की होगी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के लिए प्रत्येक विषय को बराबर महत्व दिया गया है और अधिकतम अंक सभी के लिए समान रखे गए हैं। 

परीक्षा का स्तर और सिलेबस

परीक्षा में गणित के प्रश्नपत्र का स्तर मैट्रिकुलेशन के पाठ्यक्रम के अनुरूप होगा। अन्य विषयों में भी प्रश्नपत्रों का स्तर स्नातक के अनुरूप होगा। अंग्रेजी के प्रश्नपत्र से उम्मीदवार के अंग्रेजी व्याकरण और वोकेब्लरी की जांच की जाएगी। भारतीय सेना पूरी दुनिया में शांति सेना के तहत विभिन्न आॅपरेशंस और विभिन्न देशों के साथ युद्धाभ्यास करती है। इस वजह से वह अपने भावी आॅफिसर्स से बेहतर अंग्रेजी ज्ञान की अपेक्षा करती है। सामान्य ज्ञान तथा साथ में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ इस परीक्षा में सामान्य विज्ञान पर भी जोर रहता है। प्रश्नपत्र में भारत के इतिहा और भूगोल पर आधारित भी प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकरात्मक अंकन या नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था है ताकि सही हो जाने की संभावना में उत्तर देने वाले प्रयासों को रोका जा सके। 

परीक्षा का दूसरा चरण

इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सर्विस सलेक्शन बोर्ड का सामना करना होता है। जो उम्मीदवारों और सेना की सेवा के बीच की अंतिम बाधा होती है। इस बाधा को पार कर लेने वाले उम्मीदवार एकडेमी के केडेट हो कर सेना की सेवा में आ जाते हैं। सेवा चयन बोर्ड या एसएसबी की प्रक्रिया के तहत दो चरण होते हैं, चरण-1 और चरण-2। चरण-2 में कवेल उन्हीें उम्मीदवारों को शामिल होने की स्वीकृति दी जाती हैं जो चरण-1 सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। पहले चरण में अभ्यर्थी के आॅफिसर इंटेलीजेन्स रेटिंग या ओआईआर, पिक्चर परसेप्शन, डिस्क्रिप्शन टेस्ट के आधार पर तय किया जाता है कि वह दूसरे चरण में जाने के योग्य है भी या नहीं। दूसरे चरण में इंटरव्यू, ग्रुप टेस्टिंग, आॅफिसर्स टास्क, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और काॅफ्रेंस शामिल होती हैं। इन टेस्ट के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवार सेना की वेबसाइट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर जा सकते हैं। यहां से वे इन सभी टेस्ट की बारीकियां समझ सकते हैं। इन परीक्षाओं में अंकों का निर्धारण  तीन अधिकारीयों जिसमें इंटरव्यू आफिसर, ग्रुप टेस्टिंग आॅफिसर और मनोवैज्ञानिक शामिल है, द्वारा किया जाता है। 

फैक्ट फाइलःसीडीएस (CDS)

- वर्ष 2014 में कुल 2 लाख 51 हजार 392 उम्मीदवारों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया लेकिन कुल 97 हजार 483 उम्मीदवार ही परीक्षा में सम्मिलित हुए।
- सीडीएस परीक्षा (1)-2014 में एसएसबी का सामना करने वाले उम्मीदवारों में से 201 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। 
- सीडीएस परीक्षा (1)-2015 में 464 रिक्त पदों के विरूद्ध 8488 उम्मीदवारों को एसएसबी का सामना करने के लिए उतीर्ण घोषित किया गया है।  
- सीडीएस परीक्षा (2)-2015 में कुल 463 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 200 पद इंडियन मिलिट्री एकेडमी, 45 पद इंडियन नेवल एकेडमी, 32 पद एअरफोर्स एकेडमी, 175 पद आॅफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में पुरूषों के लिए और 11 पद महिलाओं के लिए रखे गये हैं।
- सीडीएस में आवेदन करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 2001 में जहां 63 हजार 737 लोगों ने इस परीक्षा में आवेदन किया था वहीं 2014 तक यह संख्या बढ़कर 2 लाख 51 हजार 392 हो गई। 

Comments