how to prepare for indian railways exams (rrb exams)
मैं भारतीय रेलवे में करियर बनाना चाहता हूं। कृपया मुझे अलग-अलग कैटेगरीज के पदों के बारे में बताइए।
अनंत यादव, बीकानेर
भारतीय रेलवे दुनिया भर के बड़े एम्प्लायर्स में एक है जो हर साल बड़ी संख्या में जॉब्स देता है। हाई क्वालिटी जॉब प्रोफाइल, सिक्योरिटी, अच्छा वेतन व भत्तों के चलते भारतीय रेलवे से जुड़ी जॉब्स हमेशा से मांग में रही हैं जिसके लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन किए जाते हैं। भारतीय रेलवे क्षेत्र अनुसार 17 जोंस में बंटा है। हरेक जोन का हेड जनरल मैनेजर होता है जिसकी सीधी रिपोर्टिंग रेल मंत्रालय या रेलवे बोर्ड को होती है। हरेकजोन आगे अन्य जोंस में बंटा होता है जिनकी जिम्मेदारी डिवीजनल रेलवे मैनेजर्स या डीआरएम के पास होती है।
डिवीजंस के अलग-अलग सेक्शंस के विभागों जैसे इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिगनल एंड टेलीकम्यूनिकेशन, पर्सोनल, अकाउंट्स, कॉमर्शियल, ऑपरेटिंग एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट्स के अधिकारियों की रिपोर्टिंग डीआरएम को होती है। हरेक डिवीजनल ऑफिसर अपने विभाग के ऑपरेशंस का इंचार्ज होता है।
इसके बाद स्टेशन मास्टर्स होते हैं जो स्टेशन विशेष की जिम्मेदारी संभालते हैं। भारतीय रेलव में जॉब्स 4 कैटेगरीज में बंटे हैं - ग्रेड ए, बी, सी, डी
ग्रुप ए व बी में गैजेटेड रैंक्स होती हैं व ग्रुप सी व डी में नॉन गैजेटेड रैंक्स।
ग्रुप ए - भारतीय रेलवे में सर्वोच्च स्तर के पदों की नियुक्त ग्रुप ए में होती हैं जिनके लिए एंट्री यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से होती है। यह रिक्रूटमेंट कम्बाइंड इंजीनियरिंग सर्विसेज एगजाम और सिविल सर्विस एगजामिनेशन के द्वारा होती है।
सिविल सर्विसेज एगजाम में निम्र सेवाएं सम्मिलित हैं-
- इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस
- इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस
- इंडियन रेलवे पर्सोनल सर्विस
- रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स
कम्बाइंड इंजीनियरिंग सर्विसेज एगजाम में निम्न सर्विसेज के तहत रिक्रूटमेंट होता है-
- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स
- इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विस
- इंडियन रेलवे सर्विस
- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स
- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स
- रेलवे सर्विस ऑफ सिगनल इंजीनियर्स
यूपीएससी स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस एगजाम के माध्यम से इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स में रिक्रूटमेंट हो सकता है।
ग्रुप बी - ग्रुप सी रिक्रूटमेंट्स का प्रमोशन ग्रुप बी में होता है। दरअसल ग्रुप सी रेलवे एम्प्लॉइज द्वारा ग्रुप बी के पद डेपुटेशन आधार पर भरे जाते हैं।
ग्रुप सी - पॉपुलर नॉन टेक्नीकल पोस्ट जैसे क्लर्क, स्टेशन मास्टर्स, अकाउंटेंट्स, टिकट कलेक्टर्स, अप्रेंटिस व टेक्नीकल पोस्ट(सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिगनल एंड टेलिकम्यूनिकेशन)के लिए भर्तियां इस कैटेगरी में होती हैं। ये पद विभिन्न रेलवे रिक्रूटमेंट बोड्र्स के जरिए भरे जाते हैं।
ग्रुप डी - इस ग्रुप के पदों में ट्रैकमैन, हेल्पर्स, खलासी, असिस्टेंट पॉइंट्स मैन, सफाईवाल, पियोन आदि शामिल हैं। इनकी भर्तियां अलग-अलग रीजनल रिक्रूटमेंट सेल के माध्यम से होती हैं।



Comments
Post a Comment