how to prepare for civil service examination

मैं यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू करने जा रहा हूं। एक फ्रेशर के रूप में मुझे किस तरह शुरुआत करनी चाहिए?
सुमित कुमार, दरभंगा, बिहार
सबसे पहले यूपीएससी सिविल सर्विसेज एगजाम की जरूरतों को समझिए। यह बात दिमाग से निकाल दीजिए कि इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको दुनिया में घटने वाली तमाम घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए। इस एगजाम के लिए यूपीएससी का अपना सिलेबस होता है। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना सभी फ्रेशर्स के लिए पहला कदम है। 
दूसरा महत्वपूर्ण स्टेप है परीक्षा के लिए जरूरी किताबें और स्टडी मटीरियल की व्यवस्था। एनसीईआरटी की किताबों के अलावा आईएएस प्रिपरेशन बुक्स के लिए अपने टीचर्स से सलाह लें। इंटरनेट पर भी कई ऐसी लिस्ट/लिंक्स उपलब्ध हैं जो इस बारे में आपको गाइड कर सकते हैं। इसके अलावा टॉपर्स के इंटरव्यू पढ़ें, ये भी आपकी मदद करेंगे। साथ ही अखबार पढऩे की आदत भी डालिए।
तीसरा काम जो आपको करना है वह है फ्री ऑनलाइन मटीरियल जमा करना। कई वेबसाइट्स हैं जो प्री व मेंस के लिए फ्री स्टडी मटीरियल देती हैं। यह परीक्षा के लिए जरूरी बेसिक समझ बनाने में हेल्प करेगा।
सही गाइडेंस चौथा कदम है। इस परीक्षा की हरेक स्टेज पर सही मार्गदर्शन जरूरी है। यह तय करें कि आप पढ़ाई कोचिंग की मदद से करना चाहते हैं या सेल्फ स्टडी। कोचिंग लेने का सोच रहे हैं तो लो क्वालिटी कोचिंग सेंटर्स से दूर रहें। रेप्यूटेड कोचिंग सेंटर चुनें और वहां का पिछले सालों का रिकॉर्ड भी देखें कि वहां से कितने कैंडिडेट चुने गए हैं। गलत कोचिंग आपकी अच्छी तैयारी को खराब कर सकती है। सेल्फ स्टडी करनी हो तो एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी क्योंकि तैयारी के साथ आपको यह भी ख्याल रखना होगा कि आप सही दिशा में मेहनत कर रहे हों। पांचवा स्टेप है सेल्फ एनालिसिस। सिर्फ तैयारी करते चले जाना ही सही तरीका नहीं है। हर थोड़े समय में तैयारी को परखना भी जरूरी है। पिछले सालों के पेपर देखें। साथ ही नेगेटिव माक्र्स वाले मॉक टेस्ट भी देते रहें। ताकि तैयारी का असल लेवल आपको पता चल पाए। फोकस बनाए रखना इस प्रोसेस में जरूरी है। याद रखें हजारों मील की लंबी यात्रा पहले कदम से शुरू होती है। कॉन्ट्रेशसन के साथ चिंता मुक्त तैयारी आपको अपनी मंजिल तक पहुंचा सकती है। 

Comments