How to apply online for government jobs
How to apply online for government jobs
सरकारी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किस तरह किया जा सकता है?
सुरेश, सहारनपुर, यूपी
यूपीएससी से लेकर एसएससी, रेलवे, पीएससी तक विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए अब आवेदन ऑनलाइन करना होता है। इसलिए कैंडिडेट्स को सभी तकनीकी पक्षों की जानकारी होना जरूरी है। अप्लाय करने से पहले योगयता से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट जैसे स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व अपलोड करने के लिए सिगनेचर आदि साथ रखें। नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं-
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले जिस भी विभाग व पद के लिए आवेदन कर रहे हों उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर जाएं।
पढ़ें सभी निर्देश
फॉर्म भरने से पहले योगयता व अंतिम तिथि से जुड़े सभी निर्देश पढ़ें। अक्सर गाइडलाइंस एप्लीकेशन फॉर्म के साथ दी गई होती हैं। अलग-अलग पोस्ट के लिए निर्देश अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए निर्देश पढ़ना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि और फीस को देखना बहुत जरूरी है। अक्सर ऑफलाइन व ऑनलाइन सबमिशन की तारीखें अलग-अलग होती हैं।
चुनें सही कैटेगरी
सुनिश्चित करें कि आप सही कैटेगरी में सही पद के लिए आवेदन कर रहे हों। कई बार बहुत से पदों के लिए एक ही फॉर्म होता है, इसलिए पद का नाम भरते हुए विशेष सावधानी बरतें।
पर्सनल डिटेल
बर्थ डेट, जेंडर, उम्र, नागरिकता, शैक्षणिक रिकॉर्ड की सही जानकारी उपलब्ध कराएं। पर्सनल डिटेल भरते हुए ख्याल रखें कि आपने वही जानकारी दी हो जो आपके सर्टिफिकेट्स में है। अगर उसमें कोई बदलाव हुआ हो तो आपके पास प्रमाण भी होने चाहिए। ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में आप प्रस्तुत कर पाएं।
सभी कॉलम भरें
कोई भी कॉलम खाली न छोड़ें। अगर कोई कॉलम आपसे संबंधित नहीं है तो वहां नॉट एप्लीकेबल एन/ए लिखें।
सही ईमेल आईडी
अपना वर्तमान पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही लिखें। एडमिट कार्ड व रिजल्ट के लिए सही पता जरूरी है। वैलिड ईमेल आईडी व उसका एक्टिव होना जरूरी है। ज्यादातर सरकारी विभाग सूचनाएं ईमेल पर भेजते हैं।
सिगनेचर व फोटोग्राफ
एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए बॉक्स में स्कैन किए हुए सिगनेचर, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। सिगनेचर व फोटो से जुड़े निर्देश भी गाइडलाइन में पढ़ लें। उनके अनुसार ही इन्हें अपलोड ही करें।
लें प्रिंट आउट
पूरा फॉर्म भरने के बाद उसके दो प्रिंट आउट ले लें और इसे संबंधित विभाग तक उसे भेजें।



Comments
Post a Comment