career in Philology
भाषा के रास्ते सुनहरा करिअर
आज जबकि पूरी दुनिया में सांस्कृतिक दूरियां लगभग खत्म हो गई हैं और एक देश से दूसरे देश से लोग अपनी संस्कृति और भाषा को लेकर सूदूर प्रदेशो तक जा रहे हैं। तब सेतु के रूप में बाजार ऐसे लोगों की आवश्यकता महसूस कर रहा है जो दो भाषाओं के बीच माध्यम बन सके।
अगर आपको दुनिया घूमने और लोगों से संवाद करना पसंद है। साथ ही भाषा और भाषण से आपको अगाध प्रेम है तो आपका यह शौक एक सुनहरे भविष्य का द्वार बन सकती है। आज जबकि पूरी दुनिया में सांस्कृतिक दूरियां लगभग खत्म हो गई हैं और एक देश से दूसरे देश से लोग अपनी संस्कृति और भाषा को लेकर सूदूर प्रदेशो तक जा रहे हैं। तब सेतु के रूप में बाजार ऐसे लोगों की आवश्यकता महसूस कर रहा है जो दो भाषाओं के बीच माध्यम बन सके।
क्या करते हैं भाषाविद् (Philologist)
लीक से हटकर कुछ करने वालों के लिए भी भाषा के क्षेत्र में करिअर एक बेहतर विकल्प है। फिलहाल दुनिया भर में कुछ जिन भाषाओं के जरिए पैसा कमाया जा सकता हैं उनमें फ्रेंच, जर्मन, रशियन, चाइनीज, जापानीज, स्पेनिश और कोरियन को सूची में सबसे ऊपर रखा जा सकता है। इस करियर को अपनाकर ऑपरेटर, कंटेंट राइटर, टेक्नीकल ट्रांसलेटर, इंटरप्रेटर और भाषा शिक्षक जैसे क्षेत्रों में करिअॅर बनाने का अवसर प्राप्त हो जाता है। किसी विदेशी भाषा के ज्ञान के साथ अगर आपके पास और भी कोई प्रोफेशनल डिग्री है तो आप टूरिज्म, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, पब्लिशिंग हाउस आदि में भी कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकारी संस्थानों में भी विदेशी भाषाओं के लिए अवसर हैं।
कैसे बन सकते हैं भाषाविद् (Philologist)
अगर आप किसी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स या डिग्री कोर्स करना चाहते हैं तो उसके लिए हायर सेकंडरी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कई विश्वविद्यालयों में डिग्री कोर्स करने के लिए संबंधित भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स किया होना आवश्यक होता है। विदेशी भाषाओं को सीखने के लिए 3 तरह के कोर्स उपलब्ध हैं, सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और डिग्री कोर्स। बहुत से संस्थानों में बेसिक लेवल और एडवांस्ड लेवल दोनों ही कोर्स कराए जाते हैं जिसमें स्नातकोत्तर डिग्री भी ली जा सकती है।
कितना कमाते हैं भाषाविद् (Philologist)
इस क्षेत्र में वेतन काम के अनुसार मिलता है। यूरोपीय भाषा के दुभाषिए के लिए ज्यादा पैसा कमाने के अवसर हैं। इस तरह का काम करने वाले भाषाविद् को 20000 से 50000 रूपये प्रतिमाह तक आसानी से कमा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले भाषाविद् 10,000 रूपए से 20,000 रूपए प्रतिमाह कमा सकते हैं वहीं ट्रांसलेटर के पद पर कार्यरत लोगों का वेतन 50 रूपए से 500 रूपए प्रति पेज हो सकता है। सरकारी संस्थाओं में इंटरप्रेटर के लिए बहुत से अवसर होते हैं और वेतन 8000 रूपए प्रतिमाह से लेकर 10,000 रूपए प्रतिमाह भी हो सकता है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने वाले आसानी से डाॅलर और पौंड को अपनी आय का हिस्सा बना सकते हैं।
कहाँ से करें कोर्स
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
- कैलिकट विश्वविद्यालय, मालापुरम
- दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
--------



Comments
Post a Comment