career in Chemistry

Career in Chemistry

रसायन विज्ञान में योग्यता आपके लिए ढेरों नई करिअॅर अवसरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर देने वाला है। यह विज्ञान हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है और करता रहेगा इसलिए इससे जुड़े अवसर कभी समाप्त नहीं होने वाले हैं। परम्परागत सोच रखने वालों को भी यह समझ आ गया है कि रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के बाहर भी ढेरों नौकरियों के अवसर पैदा कर रहा है। इन नये अवसरों पर एक निगाह डालने की जरूरत भर है।

ऊर्जा एवं पर्यावरण

रसायनों के मिश्रण या रसायनिक प्रतिक्रियाओं से ऊर्जा पैदा करने के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इन बदलावों ने ऐसे रसायन तकनीशियनों की बाजार मांग पैदा कर दी है। ढेरों एजेंसिंया ऐसी प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए कैम्पस प्लेसमेंट पर जोर दे रही हैं। साथ ही अंतराष्ट्रीय कंपनियों पर लगातार पर्यावरण को नुकसान न करने वाले उत्पाद बनाने का दबाव बना हुआ है। ऐसे में ऐसे निरापद रसायनों पर लगातार रिसर्च हो रहा है। नये उत्पाद बनाने के लिए प्रतिभाशाली मस्तिष्कों की जरूरत लगातार बनी हुई है। खासकर रेजीन उत्पाद सम्बन्धी क्षेत्रों में उत्कृष्ट रसायनविद् को बढि़या पैकेज मिल रहा है।

लाइफस्टाइल एंड रिक्रिएशन

लाइफस्टाइल प्रोडक्ट जिसमें काॅस्मेटिक्स से लेकर एनर्जी ड्रिंक्स तक शामिल है। रसायन वैज्ञानिकों के लिए रोज नई चुनौतियों लेकर आता है। नये उत्पादों की खोज और पुराने उत्पादों को बेहतर बनाने की दौड़ ने नये रसायनों के मिश्रण और बेहतर आइडियाज के लिए बाजार में जगह बनाई है। इस क्षेत्र में रूचि रखने वालों के लिए हाउस होल्ड गुड्स साइंटिस्ट, क्वालिटि अश्योरेंस कैमिस्ट, एप्लीकेशन्स कैमीस्ट और रिसर्चर जैसे पदों पर काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

ह्युमन हेल्थ

रक्षा उत्पादों के बाद ड्रग एंड फार्मा इंडस्ट्री दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला उद्योग है। फार्मेसी और ड्रग इंडस्ट्री में फार्मासिस्ट और ड्रगिस्ट की भारी मांग मार्केट में लगातार बनी रहने वाली है। इसके अलावा मेडिसिनल कैमिस्ट, एसोसिएट रिसर्चर, एनालाटिकल साइंटिस्ट और पालिसी रिसर्चर जैसे पदों पर रसायनविदों  की जरूरत रहती है।

जाब प्रोफाइल एंड करिअर

रसायन विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में पारंगत विशेषज्ञ एनालेटिकल कैमिस्ट, शिक्षक, लैब कैमिस्ट, प्रोडक्शन कैमिस्ट, रिसर्च एंड डवलपमेंट मैनेजर, आर एंड डी डायरेक्टर, कैमिकल इंजीनियरिंग एसोसिएट, बायोमेडिकल कैमिस्ट, इंडस्ट्रियल रिसर्च साइंटिस्ट, मैटेरियल टेक्नोलाजिस्ट, क्वालिटी कंट्रोलर, प्रोडक्शन आफिसर और सेफ्टी हेल्थ एंड एनवायरनमेंट स्पेसलिस्ट जैसे पदों के लिए फामास्यूटिकल, एग्रोकैमिकल, पेट्रोकैमिकल, टायलेट्री इंडस्ट्री, प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरिंग, कैमिकल मैन्यूफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, पेंट मैन्यूफैक्चरिंग, टैक्सटाइल्स, फोरेंसिक  और सेरेमिक्स जैसी इंडस्ट्रीज में लगातार मांग बनी रहती है।

कौन कौन सी है डिग्री

  • बी.एससी. (एनालैटिकल मैथड्स इन कैमिस्ट्री एंड बायो कैमिस्ट्री)
  • बी.एससी. (अप्लाइड कैमिस्ट्री)
  • बी.एससी. (बायोटैक्नोलाजी, कैमिस्ट्री एंड बायो कैमिस्ट्री)
  • बी.एससी. (कैमिस्ट्री)
  • बी.एससी. (इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री)
  • बी.एससी. (पालीमर कैमिस्ट्री)
  • एम.एससी. (एनालैटिकल मैथड्स इन कैमिस्ट्री एंड बायो कैमिस्ट्री)
  • एम.एससी. (अप्लाइड कैमिस्ट्री)
  • एम.एससी. (बायोटैक्नोलाजी, कैमिस्ट्री एंड बायो कैमिस्ट्री)
  • एम.एससी. (कैमिस्ट्री)
  • एम.एससी. (इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री)
  • एम.एससी. (पालीमर कैमिस्ट्री)
  • कहां से कर सकते है डिग्री
  • कोचिन यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलाजी, खड़गपुर
  • लोयला कालेज, चेन्नई
  • सेंट जेवियर्स कालेज, मुम्बई
  • अमेटी यूनिवर्सिटी
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी

Comments