career in website devlopement

वर्चुअल दुनिया के विकास पुरूषः वेबसाइट डवलपर्स

आज जबकि पूरी दुनिया वर्चुअल वल्र्ड पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है और गूगल के रास्ते सभी अपने रास्ते तलाश रहे हैं। ऐसे में हरेक काम और व्यापार के लिए वेबसाइट न सिर्फ एक फीचर बन गया है बल्कि दुनिया में अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए आवश्यक हो गया है। वेबसाइट को बनाना और विकसित करना भी अब एक कला की श्रेणी में रखा जाने लगा है। इस काम के लिए बाजार में विशेषज्ञों की कमी महसूस की जा रही है जो न सिर्फ तकनीकी रूप से इस काम को समझता हो बल्कि सौंदर्य की समझ भी रखता हो। ऐसा विशेषज्ञ जो ऐसी साइट का विकास कर सके जो विजिटर को उस पर न सर्फ करने के लिए प्रेरित करे बल्कि ज्यादा से ज्यादा समय तक उसे उस पर रोक कर रखे। 

क्या करते हैं वेबसाइट डवलपर

वेबसाइट डवलपर किसी संस्था या व्यक्ति के लिए साइट का निर्माण करता है। वह उस संस्थान या व्यक्ति की जरूरतों के हिसाब से साइट के रंग से लेकर पेज की संख्या और उसके कंटेट निर्धारण तक में महती भूमिका का निर्वाह करता है। इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए तकनीकी ज्ञान से ज्यादा रचनात्मकता की जरूरत होती है। इसके अलावा वेबसाइट डवलपर को साइट को बेहतर बनाने के लिए लगातार नये विचारों का निरूपण करना होता है। साथ ही समय समय पर वेबसाइट को समय के अनुसार  कंटेट के मामले में अपडेट करना होता है। 

कहां मिल सकता है काम

हरेक संस्थान और खासकर बड़े संस्थान अपने लिए इनहाउस वेबसाइट डवलपर्स रखते हैं। कुछ संस्थान तो इस काम के लिए एक पूरा आॅफिस ही स्थापित करते हैं। पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर के साथ ही सरकारी सेवा मेें भी वेबसाइट डवलपर्स के लिए पर्याप्त मौके उपलब्ध हैं। इसके अलावा ढेरों वेबसाइट कंसल्टेंसी सर्विसेज भी ऐसे रचनात्मक लोगों का मौका देने के लिए उत्सुक रहती है।

क्या पढ़ते हैं वेबसाइट डवलपर्स

वैसे तो ढेरों संस्थान इस तरह के कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित करते रहते हैं लेकिन उम्मीदवार को इस सम्बन्ध में संस्थान मान्यता पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि तकनीकी कोर्स होने की वजह से एआईसीटीई के साथ संस्थान अन्य सभी औपचारिकताएं पूर्ण करता है या नहीं। इस क्षेत्र में डिप्लोमा इन ग्राफिक एंड डिजाइन, डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट कोर्स इन वेब डिजाइन एंड वेब प्रोडक्शन, बीएससी इन मल्टीमीडिया, सर्टिफिकेट इन वेबसाइट डिजाइन एंड मैनेजमेंट, एडवांस्ड सर्टिफिकेशन इन वेब डिजाइन एंड इंटरेक्टिव मीडिया, गाफिक एंड वेब डिजाइन और डिप्लोमा इन एडवांस्ड लेवल वेब डिजाइनिंग जैसे कोर्स समय-समय पर आॅफर किए जाते हैं। डिप्लोमा और बैचलर कोर्स में आवेदन करने के लिए ज्यादातर संस्थान विज्ञान और गणित के साथ बारहवी कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंको के  साथ उतीर्ण होने की शर्त रखते हैं लेकिन कुछ संस्थान सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए इस रचनात्मक कोर्स के लिए दरवाजा खोलते हैं। स्नातकोतर में प्रवेश लेने के लिए इसी फील्ड में बैचलर की उपाधि की आवश्यक है। कुछ संस्थान विज्ञान स्नातकों को भी प्रवेश के लिए पात्रता प्रदान करते हैं।

कितना कमाते हैं वेबसाइट डवलपर्स

वेबसाइट की दुनिया में एक वेब डवलपर का वेतन पूरी तरह उसकी रचनात्मकता पर निर्भर करता है और उसकी बनाई हुई वेबसाइट उसके काम का एडवटिजमेंट होती है। ऐसे में शुरूआती तौर पर अस्सिटेंट का काम करने वाले डवलपर को 20000 से शुरूआत करने का मौका मिलता है जो अनुभव और काम के आधार पर दस से बाहर लाख प्रतिवर्ष तक चला जाता है। इसके अलावा सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले डेवलपर्स का शुरूआती वेतन 30000 से शुरू होता है जो समयानुसार और ग्रेड पे के हिसाब से बढ़ता घटता रहता है। 
कहां से कर सकते हैं कोर्स  
  • इन्दिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ डिजाइन, अहमदाबाद
  • टीजीसी एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया, नई दिल्ली
  • एडिटवक्र्स स्कूल आॅफ मास कम्यूनिकेशन, नोएडा


---------

Comments