shortcut tricks: Number System

shortcut tricks: Number System

​प्रतियोगी परीक्षा में सवाल हल करने से ज्यादा जरूरी है कि उन्हें स्मार्टली सॉल्व किया जाए। ऐसे में संख्या पद्धति में अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनमें गणना करने के लिए लंबा वक्त देना होता है। अगर गणना की कुछ शॉर्टकट ट्रिक्स को याद कर लिया जाए तो आप तेजी से और सटिक हल प्राप्त कर सकते हैं। यहां संख्या के विभाजन के कुछ शॉर्टकट रूल दिए गए हैं जो केलकुलेशन के दौरान आपके लिए गोल्डन रूल बन सकते हैं।
अंको की विभाज्यता के शॉर्टकट ट्रिक्स
1. 2 से विभाज्य संख्याएं: यदि किसी संख्या में इकाई के स्थान पर 0, 2, 4, 6 या 8 में से कोई अंक हो तो वह संख्या 2 से विभाज्य होगी।
2. 3 से विभाज्य संख्याएं: यदि किसी संख्या के अंकों का योग 3 से विभाज्य होता है तो वह संख्या भी 3 से विभाज्य होगी।
3. 4 से विभाज्य संख्याएं: 3 अंकों वाली कोई संख्या 4 से विभाज्य होगी यदि उसके इकाई और दहाई वाले स्थानों की संख्या 4 से विभाज्य हो या अंतिम दोनों अंक शून्य हो।
4. 5 से विभाज्य संख्याएं: यदि संख्या का इकाई अंक 0 या 5 हो तो वह संख्या 5 से विभाजित होगी।
5. 6 से विभाज्य संख्याएं: यदि कोई संख्या सम संख्या है और उसके अंकों का योग 3 से विभाज्य है तो वह संख्या 6 से विभाज्य होगी।
6. 7 से विभाज्य संख्याएं: किसी संख्या के ईकाई के अंक को दोगुना कर दीजिए और उसे दी गई संख्या के पहले दो अंको में से घटा दीजिए। बची हुई संख्या यदि 7 से विभाज्य है तो तो वह संख्या भी 7 से विभाज्य होगी। उदाहरण के लिए 455 को लेते हैं। इकाई का अंक 5 है इसका दोगुना 10 हुआ। इसे 45 में से घटाते हैं तो 35 शेष बचता है।
7. 8 से विभाज्य संख्याएं: 4 या उससे अधिक अंकों की कोई संख्या 8 से विभाजित होगी यदि उसके आखिर के तीन अंक 8 से विभाजित होते हैं।
8. 9 से विभाज्य संख्याएं: यदि किसी संख्या के अंको का योग 9 से विभाजित होता हैं तो वह संख्या भी 9 से विभाजित होगी।
9. 10 से विभाज्य संख्याएं: यदि किसी संख्या के आखिर में 0 है तो वह 10 से विभाजित होगी।
10.11 से विभाजित संख्याएं: यदि किसी संख्या के दाएं से विषम अंकों का योग और सम स्थानों के योग का अंतर यदि 0 है या फिर वह 11 से विभाज्य है तो संख्या भी 11 से विभाज्य होगी।
11. 12 से विभाजित संख्याएं: यदि कोई संख्या 3 और 4 से विभाजित है तो वह 12 से भी विभाजित होगी।

Comments